CSK IPL 2025: 81 टी20 मैच और 1787 रन, 2.2 करोड़ रुपये में सीएसके में शामिल डेवाल्ड ब्रेविस, तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह लेंगे

CSK IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल करने की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 18, 2025 16:51 IST2025-04-18T16:50:13+5:302025-04-18T16:51:07+5:30

CSK IPL 2025 LIVE SCORE 81 T20 matches 1787 runs Dewald Brevis joins CSK for Rs 2-2 crore replace fast bowler Gurjapani Singh | CSK IPL 2025: 81 टी20 मैच और 1787 रन, 2.2 करोड़ रुपये में सीएसके में शामिल डेवाल्ड ब्रेविस, तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह लेंगे

file photo

googleNewsNext
Highlightsपांच बार के चैंपियन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।2023 में पदार्पण के बाद दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।रन बनाने वाले खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहे थे।

CSK IPL 2025: कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बाद तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए युवा दक्षिण अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को साइन किया। ब्रेविस तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह लेंगे। रोस्टर में एक विदेशी स्लॉट बचा हुआ था। पिछले साल के अंत में नीलामी में ब्रेविस का बेस प्राइस केवल 75 लाख रुपये था, लेकिन CSK ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है। यह पांच बार के चैंपियन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दुनिया के सबसे रोमांचक युवा क्रिकेटरों में से एक ब्रेविस ने 2023 में पदार्पण के बाद दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ब्रेविस दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेल चुके हैं जिसमें आईपीएल, सीपीएल, एमएलसी और एसए20 शामिल हैं। वह 2025 एसए20 में 184.17 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहे थे।

जिससे मुंबई इंडियंस केपटाउन को अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली थी। आईपीएल ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘चेन्नई सुपर किंग्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बचे हुए मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करने का फैसला किया है। ’’

ब्रेविस (21 साल) इससे पहले 2022 और 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और उन्होंने 10 मैच खेले थे। उन्होंने 81 टी20 मैच खेले हैं और 1787 रन बनाए हैं। ब्रेविस 2.2 करोड़ रुपये में सीएसके में शामिल होंगे। विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ युवा संभावनाओं में से एक को अनुबंधित किया है। भले ही उन्होंने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए केवल कुछ मैच खेले हैं, लेकिन ब्रेविस कुछ साल पहले ही सुर्खियों में रहे।

तुलना दिग्गज एबी डिविलियर्स से की जाने लगी है। वह लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी मैचों में लगातार रन बनाए हैं। वह इस साल की शुरुआत में SA20 में भी बहुत अच्छे फॉर्म में थे। रुतुराज गायकवाड़ की जगह मुंबई के प्रतिभाशाली आयुष म्हात्रे को पहले ही साइन कर लिया है। CSK का अगला मैच 20 अप्रैल को वानखेड़े में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।

Open in app