CSK IPL 2023: घुटने की चोट के बावजूद खेलते रहेंगे सीएसके कप्तान!, स्टोक्स तीन मैच के लिए बाहर, चाहर और मगाला चोट से परेशान

CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जिससे उन्हें कुछ ‘मूवमेंट’ में परेशानी हो रही है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 14, 2023 09:28 AM2023-04-14T09:28:13+5:302023-04-14T09:29:30+5:30

CSK IPL 2023 ms Dhoni injury not worry for CSK ben Stokes likely to miss three more games Deepak Chahar and Sisanda Magala troubled by injury | CSK IPL 2023: घुटने की चोट के बावजूद खेलते रहेंगे सीएसके कप्तान!, स्टोक्स तीन मैच के लिए बाहर, चाहर और मगाला चोट से परेशान

अगला मैच 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेंगे। (file photo)

googleNewsNext
HighlightsCSK को IPL 2023 में अब तक दो जीत और दो हार मिली हैं।अगला मैच 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेंगे।इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी के चोट के कारण मैच में नहीं खेल पाए।

CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को झटका पर झटका लग रहा है। चेन्नई के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स तीन मैच के लिए बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। 

चेपॉक में चेन्नई की टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था। 16.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टोक्स ने दो मैच खेले हैं और 7 और 8 के स्कोर बनाया है। अब तक केवल एक ही ओवर फेंका है। प्रबंधन को भरोसा है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट के बावजूद खेलना जारी रखेंगे। 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के घरेलू मैच के बाद किया

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि कप्तान ने अभी तक न खेलने का संकेत नहीं दिया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 200वें मौके पर टीम का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया था। धोनी की चोट का खुलासा कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के घरेलू मैच के बाद किया।

चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर

इस बीच, क्रिकबज को पता चला है कि बेन स्टोक्स कम से कम तीन और मैच नहीं खेलेंगे।सीएसके के अधिकारी ने इस वेबसाइट को बताया कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान को एक्शन में लौटने के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए एक सप्ताह और चाहिए। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है।

माना जाता है कि गेंदबाजी करते समय उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, "बेन अच्छा कर रहा है, वह तेजी से ठीक हो रहा है और निश्चित रूप से 30 अप्रैल के खेल के लिए फिट होना चाहिए।" फ्रैंचाइजी के एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी दीपक चाहर को ठीक होने में अधिक समय लगेगा।

17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेंगे

टीम के अगुआ चाहर पिछले हफ्ते वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से चले गए। स्टोक्स और चाहर दोनों टीम के साथ यात्रा करना जारी रखेंगे और फ्रेंचाइजी सपोर्ट स्टाफ उनकी देखभाल करेगा। CSK को IPL 2023 में अब तक दो जीत और दो हार मिली हैं और वे अगला मैच 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेंगे।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी के चोट के कारण मैच में नहीं खेल पाए जबकि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से लगभग बाहर हो गए हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब ठीक हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।

Open in app