सिर्फ क्रिकेट ही नहीं प्यार के ग्राउंड में भी युवराज ने जड़े हैं सिक्सर, इन छह एक्ट्रेस से जोड़ा जा चुका है नाम

युवराज सिंह जब कैंसर की जंग लड़ रहे थे तब उनका नाम फैशन डिजाइनर लीपाक्षी के बीच नजदीकी बढ़ने की खबर भी मिलने लगी।

By मेघना वर्मा | Published: December 12, 2018 11:57 AM2018-12-12T11:57:35+5:302018-12-12T11:57:35+5:30

cricketer yuvraj singh and his love affairs in bollywood, deepika padukone, Preity Zinta | सिर्फ क्रिकेट ही नहीं प्यार के ग्राउंड में भी युवराज ने जड़े हैं सिक्सर, इन छह एक्ट्रेस से जोड़ा जा चुका है नाम

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं प्यार के ग्राउंड में भी युवराज ने जड़े हैं सिक्सर, इन छह एक्ट्रेस से जोड़ा जा चुका है नाम

googleNewsNext

क्रिकेट के ग्राउंड में लगातार छह गेंद पर छह छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भले ही युवराज टीम इंडिया से बाहर हों मगर उनका चार्म वैसे ही बरकरार है। उनके फैंस ने ऐसा दौर भी देखा है जब युवी का बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजों के पसीने छुड़ा देता था। युवराज सिंह का बॉलीवुड कनेक्शन भी काफी तगड़ा रहा है। फिर चाहे वो दीपिका पादुकोण को हों या प्रीति जिंटा। आइए आपको बताते हैं युवी के सबसे चर्चित छह लव अफेयर्स के बारे में। 

1. किम शर्मा से जुड़ा युवी का नाम

युवराज का नाम सबसे पहले किम शर्मा के नाम से जोड़ा जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा से युवराज का अफेयर काफी चर्चा में रहा। खबरों की बात करें तो इन दोनों की लव स्टोरी काफी लंबी चली मगर अंजाम तक नहीं पहुंच पाई और दोनों आगे चलकर अलग हो गए। आपको बता दें किम शर्मा ने मोहब्बतें फिल्म से काफी फेम में आ गई थीं। 

2. दीपिका से भी रिश्ता

बताया जाता है कि युवराज एक समय दीपिका पादुकोण को भी डेट कर चुके हैं। दोनों को कई बार कई जगहों पर साथ देखा गया था। कई पार्टियों और शोज में ये दोनों साथ आया और जाया करते थे। मगर इन दोनों का रिश्ता भी लंबा चल नहीं पाया। रिपोर्ट्स की मानें तो युवराज के बहुत ज्यादा पजेसिव होने के नेचर के चलते दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। 

3. जब रिया सेन से लोगों ने जोड़ा युवी का नाम

बंगाली गर्ल रिया सेन से भी युवराज का नाम जोड़ा जा चुका है। खबर की मानें तो दीपिका से ब्रेकअप के बाद रिया सेन से भी युवराज का रिश्ता रहा मगर यह लम्बे समय तक कायम नहीं रह पाया। 

4. मिनीषा लांबा के साथ किस करते हुए देखे गए

मुंबई के जुहू में एक लाउंजर बार में युवराज सिंह को मिनीषा लांबा को किस करते हुए भी देखा गया था। इसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि इन दोनों के बीच कोई रिश्ता है। हलांकि मिनीषा लांबा ने इस खबर से मना किया था। 

5. फैशन डिजाइनर से जुड़ा नाम

युवराज सिंह जब कैंसर की जंग लड़ रहे थे तब उनका नाम फैशन डिजाइनर लीपाक्षी के बीच नजदीकी बढ़ने की खबर भी मिलने लगी। दोनों के प्यार की खबर मीडिया में आने लगी। ये भी कहा जाने लगा कि दोनों ही एक दूसरे के लिए समय निकालर मिलते रहते हैं। मगर कुछ दिनों बाद ये चर्चा भी बंद हो गई। 

6. प्रीति जिंटा से भी जुड़ा नाम

किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन और बॉलीवुड की प्रिटि गर्ल प्रीती जिंटा और युवराज सिंह के प्यार की चर्चा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कई बार मैचे के दौरान दोनों फील्ड पर गले मिलते भी दिखाई दिए मगर इन दोनों की खबरों को भी अफवाह बताया गया।  

Open in app