UAE से कीमती सामान लाने के चलते हिरासत में लिए गए क्रुणाल पंड्या, पेनल्टी भरने के बाद रिहा

डीआरआई ने अघोषित सोना और अन्य कीमती सामान रखने को लेकर क्रिकेटर कुणाल पंड्या को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आज रोक दिया था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 13, 2020 9:44 AM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2020 विजेता मुंबई इंडियंस के सदस्य क्रुणाल पंड्या।क्रुणाल पंड्या के पास तय मात्रा से ज्यादा कीमती सामान, हिरासत में लिया गया।क्रुणाल पंड्या ने गलती मानते हुए भरी पेनल्टी।

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने के बाद स्वदेश लौटे क्रुणाल पंड्या मुसीबत में घिर गए। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुरुवार (12 नवंबर) को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें अघोषित सोना और कुछ अन्य कीमती वस्तुएं अपने पास रखे जाने के कारण हिरासत में ले लिया। हालांकि क्रुणाल पंड्या ने अपनी गलती मान ली, तत्पश्चात् पेनल्टी भरे जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

क्रुणाल पंड्या ने किया आगे से गलती ना करने का वादा

डीआरआई सूत्रों के मुताबिक पंड्या संयुक्त अरब अमीरात से शाम पांच बजे की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। जांच के दौरान उनके पास अघोषित सोना और कुछ अन्य कीमती वस्तुएं पाई गईं। जब क्रुणाल पंड्या को बताया गया कि उनके पास तय मात्रा से ज्यादा सोना है, तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की।

क्रुणाल ने कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने गलती मानते हुए पेनल्टी भर दी। क्रुणाल ने कहा कि आगे से वह गलती नहीं करेंगे, जिसके बाद डीआरआई ने उन्हें जाने की इजाजत दी।

क्या कहते हैं नियम

नियमों के अनुसार एक वर्ष से अधिक समय तक विदेश में रहने वाले व्यक्ति 50 हजार रुपये तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं महिलाओं को एक लाख रुपए तक का सोना लाने की छूट है। इस शर्त में सिर्फ सोने के आभूषण लागू हैं, जबकि सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देनी पड़ती है।

क्रुणाल पंड्या ने इस सीजन मुंबई के लिए 109 रन बनाए।

क्रुणाल पंड्या का इस सीजन आईपीएल में प्रदर्शन

क्रुणाल पंड्या ने इस सीजन 16 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 6 बार नाबाद रहते हुए 109 रन बनाए। वहीं उन्होंने 380 रन देकर 6 शिकार भी किए। क्रुणाल अब तक 71 आईपीएल मैचों में 1000 रन और 46 विकेट झटक चुके हैं। 

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)क्रुणाल पंड्यामुंबईमुंबई इंडियंससंयुक्त अरब अमीरात

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या