ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम के भारत ने आने पर बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी

बीपीएल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिटन दास ने कहा, "इसका जवाब देना सुरक्षित नहीं है। आपको नहीं पता, मुझे नहीं पता, हम दोनों एक ही पेज पर हैं। वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है। हमें अभी यह भी पक्का नहीं है कि हम वर्ल्ड कप में जाएंगे भी या नहीं।"    

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2026 06:17 IST

Open in App

ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने आने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की भागीदारी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीसीबी ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में दास को कप्तान बनाया है, जबकि टीम अभी भी अपनी भागीदारी को लेकर पक्का नहीं है। बीपीएल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिटन दास ने कहा, "इसका जवाब देना सुरक्षित नहीं है। आपको नहीं पता, मुझे नहीं पता, हम दोनों एक ही पेज पर हैं। वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है। हमें अभी यह भी पक्का नहीं है कि हम वर्ल्ड कप में जाएंगे भी या नहीं।"    

दास ने बताया कि उन्हें इस मामले में बीसीबी से कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर टीम को अपने विरोधियों या प्लान के बारे में पता होता, तो स्थिति ज़्यादा अच्छी होती। उन्होंने आखिर में कहा, "अगर हमें पता होता कि हमारे ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें हैं या हम किस देश में जा रहे हैं, तो इससे मदद मिलती। अब तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं पता कि हम किस देश में जा रहे हैं या किसके खिलाफ खेलेंगे। मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अभी अनिश्चितता में है। मुझे नहीं पता, लेकिन मुझसे कोई बात नहीं हुई है। ज़िंदगी में कई चीज़ें आइडियल नहीं होतीं, लेकिन आपको हालात के हिसाब से उन्हें मानना ​​पड़ता है।" 

दास की ये टिप्पणियां बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल के उस बयान के बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने 'सुरक्षा जोखिमों' का हवाला देते हुए अगले महीने टूर्नामेंट के लिए भारत न जाने के देश के रुख को दोहराया था। आईसीसी ने आश्वासन दिया है और रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीबी से 21 जनवरी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि करने को कहा है।

नज़रुल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश बीसीसीआई या आईसीसी किसी के भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। नज़रुल् ने कहा, "अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर हम पर अनुचित शर्तें लगाकर दबाव डालने की कोशिश करता है, तो हम उन शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे।"

टॅग्स :लिटन दासबांग्लादेश प्रीमियर लीगबांग्लादेश क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या