HighlightsAUS-W vs IND-W LIVE, 2nd W-ODI: फीबी लिचफील्ड ने 80 रन की पारी खेली, 62 गेंद का सामना किया और 11 चौके और 1 छक्का लगाए।AUS-W vs IND-W LIVE, 2nd W-ODI: सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा।AUS-W vs IND-W LIVE, 2nd W-ODI: पहला मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता था।
होबार्ट: दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। पहला मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल ने शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 82 गेंद में 101 रन बनाए। फीबी लिचफील्ड ने 80 रन की पारी खेली, 62 गेंद का सामना किया और 11 चौके और 1 छक्का लगाए। वोल को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
जॉर्जिया वोल का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीती
जॉर्जिया वोल के आकर्षक शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां मौजूदा चैंपियन भारत को दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 83 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 251 रन बनाए।
प्रतिका रावल की 81 गेंद पर खेली गई 52 रन की पारी से भारत ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। भारतीय टीम हालांकि बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए इस मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 6-4 की बढ़त बना ली है। वनडे सीरीज की शुरुआत में 4-2 से पिछड़ने के बाद, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इस मल्टी-फॉर्मेट सीरीज पर फिर से जीत लिया। भारत की बल्लेबाजी प्रतिस्पर्धी तो रही, लेकिन उतनी प्रभावशाली नहीं रही। 251 के स्कोर कम नहीं थे।
फीबी लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की शानदार साझेदारी की, जिससे मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में निर्णायक रूप से मुड़ गया। मात्र 31वें ओवर में शतक पूरा करने वाली वोल की पारी इस लक्ष्य का निर्णायक क्षण रही। इस साझेदारी के दौरान बेथ मूनी ने दूसरे छोर से लगातार सहयोग दिया। 13.5 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां नौ विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका की 81 गेंद पर खेली गई 52 रन की पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। भारतीय टीम हालांकि बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।