श्रीलंका से हार के बाद फैंस को याद आए धोनी, वीडियो शेयर कर बोले- एक था जो स्टंप्स के पीछे से मैच पलट देता था

एशिया कप के सुपर-4 में श्रीलंका से भारत को मिली हार के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी फैंस के निशाने पर आ गए हैं। आखिरी ओवर में जो कुछ हुआ, उसे लेकर फैंस पंत की आलोचना करते हुए एमएस धोनी के खेल को याद कर रहे हैं।

By विनीत कुमार | Published: September 07, 2022 7:59 AM

Open in App

दुबई: एशिया कप के सुपर-4 के बेहद अहम मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रनों का लक्ष्य रखा जिसे श्रीलंका ने एक गेंद बाकी रहते 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद फैंस को एक बार फिर संन्यास ले चुके दिगग्ज विकेटकीपर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी याद आने लगे। खासकर श्रीलंकाई पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जो कुछ हुआ उसने कई फैंस को काफी निराश किया। ऐसे में यूजर्स ऋषभ पंत पर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

ऋषभ पंत पर क्यों फूट रहा गुस्सा

ऋषभ पंत टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेल रहे हैं। हालांकि बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन लगातार निराशानजर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वे बल्लेबाजी में नाकाम रहे थे और श्रीलंका के खिलाफ भी केवल 17 रन बनाकर आउट हुए। इन सबके बीच श्रीलंकाई पारी के आखिरी ओवर में जो कुछ हुआ, उसे लेकर भी यूजर्स पंत की आलोचना कर रहे हैं।

आखिरी ओवर में श्रीलंका को 6 गेंद पर 7 रन बनाने थे। टी20 में इसे बेहद आसान माना जाता है। हालांकि, अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार तीन गेंदें यॉर्कर डाली। इन तीनों पर चार रन आए। चौथे गेंद पर भी एक रन आया। अब श्रीलंका को दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे।

अर्शदीप ने पांचवीं गेंद फेंकी और ये सीधे पंत के दस्तानों में गई। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाज रन के लिए दौड़ पड़े। पंत ने ऐसा देख अपनी जगह से ही थ्रो लगाने की कोशिश की। गेंद विकेट में नहीं लगी और अर्शदीप के हाथों में चली गई। अर्शदीप ने भी थ्रो मारना चाहा पर गेंद आगे निकल गई। इतनें में श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे और दासुन शनाका को दो रन लेने का मौका मिल गया और मैच यहीं खत्म हो गया। यानी जो गेंद बल्ले से भी नहीं लगी थी, उस पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने लेग बाई से दो रन निकाल लिए और मैच जीत लिया।

धोनी को मिस कर रहे फैंस!

इस हार के बाद एकाएक सोशल मीडिया पर पंत के खिलाफ फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। धोनी के मैच के कुछ पुराने वीडियो भी शेयर किए जाने लगे कि ऐसी ही कुछ परिस्थिति में माही ने क्या किया था। 

बहरहाल, श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर आ गई है। अब भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिये दूसरी टीमों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी। श्रीलंका को इस मैच में आखिरी दो ओवर में 21 रन चाहिये थे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 14 रन दिया और बाकी 7 रन आखिर ओवर में बन गए। अब पाकिस्तान अगर बुधवार को अफगानिस्तान को हरा देता है तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा।

टॅग्स :एशिया कपऋषभ पंतअर्शदीप सिंहएमएस धोनीBhuvnesh Kumar
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या