Asia Cup 2022: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से श्रीलंकाई तेज गेंदबाज बाहर, इस खिलाड़ी को किया शामिल, यहां देखें लिस्ट

Asia Cup 2022: तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर में चोट के कारण सोमवार को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिससे श्रीलंका को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले झटका लगा है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 22, 2022 18:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देएशिया कप में श्रीलंका ग्रुप बी का हिस्सा है। 27 अगस्त से दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होगा।दूसरा मैच 1 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

Asia Cup 2022: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। श्रीलंका को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर की चोट के कारण श्रीलंका की एशिया कप टीम से बाहर हो गए हैं।

टीम अभ्यास के दौरान चमीरा के बाएं पैर में चोट लग गई थी। उनकी जगह 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा को शामिल किया गया है। 28 वर्षीय तुषारा ने इस साल फरवरी में पदार्पण किया था। चार टी 20 आई में भाग लिया और दो विकेट झटके। श्रीलंका ग्रुप बी का हिस्सा है और अभियान 27 अगस्त से दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होगा। दूसरा मैच 1 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा उनकी जगह लेंगे। श्रीलंका ने शनिवार के अपनी टीम घोषित की थी, जिसमें चोटिल खिलाड़ियों बिनुरा फर्नांडो और कासुन रजिता को भी शामिल नहीं किया गया था था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा कि चमीरा को टीम अभ्यास के दौरान बाएं पैर में चोट लगी।

श्रीलंका के पास अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुसन, असित फर्नांडो और मथीशा पथिराना को टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण कर इंतजार है। तुषारा ने कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। तुषारा ने इस साल फरवरी में पदार्पण करने के बाद चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो विकेट चटकाए हैं।

एशियाई कप के लिए श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणतिलक, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महेश थीक्षणा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रम, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, नुवानिदू फर्नांडो, नुवान तुषारा, दिनेश चांदीमल। 

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमएशिया कपअफगानिस्तान क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमआईसीसीटीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या