वीनू मांकड़ ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी से असम की टीम 99 पर सिमटी, मुंबई ने 10 विकेट से रौंदा

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में असम के खिलाफ 7 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटकते हुए मुंबई को दिलाई जोरदार जीत

By अभिषेक पाण्डेय | Published: October 19, 2018 05:32 PM2018-10-19T17:32:04+5:302018-10-19T17:32:04+5:30

Arjun Tendulkar shines with ball in Mumbai U19 victory over Assam in Vinoo Mankad Trophy | वीनू मांकड़ ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी से असम की टीम 99 पर सिमटी, मुंबई ने 10 विकेट से रौंदा

अर्जुन तेंदुलकर ने असम के खिलाफ झटके 3 विकेट

googleNewsNext

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: महान क्रिकेटर सचिन के बेटे अर्जन तेंदुलकर का गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन जारी है। अर्जुन ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपनी दमदार गेंदबाजी से मुंबई अंडर-19 टीम को असम के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। 

असम के खिलाफ मैच में अर्जुन ने अपने 7 ओवर के स्पैल में 2 मेडल फेंकते हुए सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट झटक लिए। अर्जुन और मुंबई के बाकी गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद के आगे असम की टीम 40.4 ओवर में 99 के स्कोर पर सिमट गई। 

जीत के लिए मिले छोटे लक्ष्य को मुंबई ने अंडर-19 टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवालके अर्धशतक और सुवेद पारकर के नाबाद 41 रन की बदौलत महज 22 ओवर में ही हासिल करते हुए 10 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की। अर्जुन की अगुवाई में मुंबई के गेंदबाजों ने असम को छोटे स्कोर पर रोकते हुए असम के बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया।

मुंबई की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में खेले गए छह मैचों में से चार में जीत हासिल की है जबकि उसे दो मैचों में शिकस्त मिली है। अर्जुन ने छह मैचों में अब तक 13 विकेट झटके हैं और वह अब तक इस टूर्नामेंट में मुंबई के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। 

छह फीट लंबे अर्जुन को अब भी मुंबई की घरेलू टीम के लिए अपनी जगह बनाना बाकी है। वह 2018/19 सीजन के लिए राज्य एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुए ऑफ सीजन कैंप का हिस्सा भी नहीं थे। 

अर्जुन ने इस साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के चार दिनी मैच से भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

Open in app