सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का इस टीम में हुआ चयन, हाल में इंडिया अंडर-19 में मिला था मौका

अर्जुन मुंबई के सीनियर टीम का हिस्सा अभी नहीं बन सके हैं और नहीं उन्होंने लिस्ट-ए और फर्स्ट क्लास डेब्यू ही किया है।

By विनीत कुमार | Published: September 11, 2018 7:16 PM

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर:सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का चयन छठे ऑल इंडिया अंडर-19 जेवाई लेले इंविटेशनल वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट बड़ौदा में खेला जाना है। मुंबई की 16 सदस्यीय टीम का कप्तान सुवेद परकार बनाया गया है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने इस अंडर-19 टीम की घोषणा की।

अर्जुन हाल में जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 दो चार-दिवसीय टेस्ट के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनका नाम वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था। माना जा रहा है कि वनडे टीम में उनके न चुने जाने का कारण 2020 में होने वाला अंडर-19 वर्ल्ड कप है। अर्जुन अपनी उम्र के कारण इस टूर्नामें में तब नहीं खेल पाएंगे।

बहरहाल, मुंबई की अंडर-19 टीम में अर्जुन को चुना जाना उनके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। वैसे, अर्जुन का चुना जाना इसलिए दिलचस्प है क्योंकि उन्हें आगामी सीजन के लिए मुंबई के ऑफ-सीजन कैंप में शामिल नहीं किया गया था। चयनकर्ताओं ने जब 7 नये नाम जोड़े, उसमें भी अर्जुन का नाम शामिल नहीं था।

बता दें कि अर्जुन मुंबई के सीनियर टीम का हिस्सा अभी नहीं बन सके हैं और नहीं उन्होंने लिस्ट-ए और फर्स्ट क्लास डेब्यू ही किया है। मुंबई क्रिेकेट संघ अगले कुछ दिनों में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर सकता है और माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ का नाम इसमें शामिल होगा।    

मुंबई अंडर-19 टीम- सुवेद परकार (कप्तान), दिव्यांश सक्सेना, करण शाह, प्रग्नेश कनपिलेवार, हासिर डाफेदार, अर्सलान शेख, यश सालुंखे, केसर सिंह थापा, वैभव कलमाकर, अथर्व अनकोलकर, भूषण जलवाडकर, प्रफुल देवकटे, अर्जुन तेंदुलकर, उजैर खान, बलवंत सिंह, सक्षम पराशर 

टॅग्स :अर्जुन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकरमुंबई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या