'अफरीदी को मिली कुकर्मों की सजा'... वीडियो को देख भड़क गए आकाश चोपड़ा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 2:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देअफरीदी को हुआ कोरोना, कहा दुआ की जरूरत।यूट्यूबर ने बताया कुकर्मों की सजा।भड़के आकाश चोपड़ा, सुना दी खरी-खोटी।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना से लड़ रहे हैं। अफरीदी ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और अपने लिए फैंस को दुआ करने को कहा।

इधर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव हुए, तो दूसरी तरफ से कुछ नेगेटिव कमेंट भी आने लगे। कुछ ने इस दुख की घड़ी में इंसानियत को भुलाते हुए अफरीदी के लिए भला-बुरा कहा। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भड़क गए और उन्होंने ऐसे नकारात्मक लोगों को जमकर सुना दिया।

आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसका शीर्षक है- "अफरीदी को मिली कुकर्मों की सजा, शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।"

इसके साथ आकाश चोपड़ा ने लिखा- "क्या हम गंभीर हैं? संवेदनशीलता... मानवता... अतीत की बात है? आपको शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है शाहिद।"

गंभीर ने अफरीदी के लिए मांगी दुआ: क्रिकेट मैदान पर गौतम गंभीर और अफरीदी के बीच हमेशा तनातनी रही है। अफरीदी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही गौतम गंभीर का रिएक्शन भी आ गया। गंभीर ने कहा, “कोई भी इस वायरस से संक्रमित ना हो। शाहिद आफरीदी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन मैं दुआ करूंगा कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

पाकिस्तान के लिए 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट (1716 रन और 48 विकेट), 398 वनडे (8064 रन और 395 विकेट) और 99 टी20 (1416 रन और 98 विकेट) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और पिछली बार मैदान पर उन्हें मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान देखा गया।

अफरीदी अपने चैरिटी काम में भी सक्रिय रहते हैं और अपने नाम पर बनी संस्था के प्रमुख हैं। कोरोना वायरस के फैलने के बाद वह अपने चैरिटी के काम की वजह से कई मौकों पर बाहर भी दिखायी दिये। सोशल मीडिया पर अफरीदी के ट्वीट के बाद उनके तेजी से स्वस्थ्य होने के ट्वीट किये जा रहे हैं।

टॅग्स :शाहिद अफरीदीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमट्विटरआकाश चोपड़ागौतम गंभीर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या