टी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

निर्णय पिछले चुनाव में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप में अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाली बोर्ड को भंग करने के बाद लिया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2026 17:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड के दैनिक कामकाज को चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है।राष्ट्रीय टीम को इस वैश्विक प्रतियोगिता के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी।भीतर भंग किए जाने की संभावना है और राष्ट्रीय खेल परिषद एक तदर्थ समिति का गठन करेगी।

ढाकाः बांग्लादेश की राष्ट्रीय खेल परिषद (एनएससी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संचालन के लिए 11 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित करने का निर्णय लिया है।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से द्विपक्षीय संबंधों को फिर से शुरू करने का अनुरोध किए जाने के कुछ ही दिन बाद देश की राष्ट्रीय खेल परिषद (एनएससी) ने पूर्व कप्तान और बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को मंगलवार को पद से हटा दिया और नए चुनाव होने तक बोर्ड के दैनिक कामकाज को चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है।

बीसीबी के सूत्रों के अनुसार बुलबुल को मुख्य रूप से टी20 विश्व कप के दौरान हुए विवाद के कारण हटाया गया। उस समय तत्कालीन अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल ने पूर्व कप्तान को एक तरह से अपने काबू में कर लिया था और राष्ट्रीय टीम को इस वैश्विक प्रतियोगिता के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी।

यह निर्णय पिछले चुनाव में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप में अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाली बोर्ड को भंग करने के बाद लिया गया है। मौजूदा बोर्ड को एक सप्ताह के भीतर भंग किए जाने की संभावना है और राष्ट्रीय खेल परिषद एक तदर्थ समिति का गठन करेगी।

राष्ट्रीय खेल परिषद के एक अधिकारी ने यह भी संकेत दिया था कि जांच समिति की रिपोर्ट के निष्कर्षों के बाद, जिसमें निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुधारों की सिफारिश की गई थी, आईसीसी के साथ इस कदम को लेकर चर्चा चल रही है। इससे पहले, युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा था कि जांच समिति की रिपोर्ट पर आईसीसी के साथ परामर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।

एनएससी अधिकारी ने कहा, "जांच समिति ने पिछले चुनाव में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाईं और हमने बोर्ड के संचालन के लिए 11 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति अगले 90 दिनों के भीतर चुनाव कराएगी।" उन्होंने कहा, "हमने आईसीसी को जांच के निष्कर्षों और 11 सदस्यीय तदर्थ समिति के गठन के बारे में सूचित कर दिया है और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।"

टॅग्स :तमीम इकबालबांग्लादेश क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या