ACC Women’s Asia Cup Rising Stars: 22 फरवरी को फाइनल, राधा यादव ने 19 रन देकर झटके 4 विकेट, श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में भारत

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars: एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका ए को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 16:03 IST2026-02-20T16:02:41+5:302026-02-20T16:03:32+5:30

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars India A enters final beats Sri Lanka 5 wickets in semifinal Sri Lanka bowled out 118 radha yadav 19 runs 4 wickets final February 22 | ACC Women’s Asia Cup Rising Stars: 22 फरवरी को फाइनल, राधा यादव ने 19 रन देकर झटके 4 विकेट, श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में भारत

file photo

googleNewsNext
Highlightsशुक्रवार को बैंकॉक के तेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेले गए।बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।राधा यादव को निर्णायक ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बैंकॉक: कप्तान राधा यादव ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए भारत ए की टीम को शुक्रवार को यहां श्रीलंका ए पर पांच विकेट से जीत दिलाकर वुमैन्स राइजिंग स्टार्स टी20 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन यह उस पर भारी पड़ गया। राधा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने उसके बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर उन्हें 118 रन पर आउट कर दिया। बाएं हाथ की स्पिनर राधा ने 19 रन देकर चार विकेट लिए। शुक्रवार को बैंकॉक के तेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेले गए।

भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। कप्तान राधा यादव को निर्णायक ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 19 रन देकर चार विकेट लिए और फिर मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा।

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद श्रीलंका ए की टीम 118 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें राधा ने शानदार गेंदबाजी की। तनुजा कंवर और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में वृंदा दिनेश ने शीर्ष क्रम में 20 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार प्रदान किया। राधा ने शानदार बल्लेबाजी ने टीम को आसानी से जीत दिलाकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Open in app