मनोज तिवारी से छिनी बंगाल की कप्तानी, 23 साल के अभिमन्यु ईश्वरन को मिली कमान, प्रथम श्रेणी में जड़े हैं 12 शतक

Abhimanyu Easwaran: अभिमन्यु ईश्वरन को मनोज तिवारी की जगह तीनों फॉर्मेट में पूरे सीजन के लिए बंगाल का नया कप्तान बनाया गया है, मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 31, 2019 11:53 AM

Open in App
ठळक मुद्देअभिमन्यु ईश्वरन को तीनों फॉर्मेट के लिए बंगाल टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया23 वर्षीय ईश्वरन ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 2013 में किया था, अब तक जड़े 12 शतकअभिमन्यु ईश्वरन ने बंगाल के नए कप्तान के तौर पर मनोज तिवारी की जगह ली है

अभिमन्यु ईश्वरन को आगामी घरेलू सीजन के लिए बंगाल का नया कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने ये स्पष्ट कर दिया है कि ईश्वरन पूरे सीजन के लिए कप्तानी करेंगे। 

ईश्वरन के नेतृत्व में मंगलवार से जयपुर में होने वाले 50 ओवर प्री-सीजन टूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय टीम को घोषणा की गई है।

सुदीप चटर्जी को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसमें राजस्थान और रेलवे की टीमें हिस्सा लेंगी। पूर्व कप्तान मनोज तिवारी को भी इस टीम में जगह दी गई है।

बंगाल के चयनकर्ता करना चाहते थे दो कप्तान नियुक्त

चयनकर्ता शुरू में दो अलग कप्तान नियुक्त करने पर विचार कर रहे थे और उनकी योजना मनोज तिवारी को सीमित ओवरों (विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली) की कप्तानी देने और अभिमन्यु को रणजी सीजन का कप्तान बनाने की थी। 

लेकिन मनोज तिवारी, जो गुरुवार को हुई बैठक में शामिल नहीं थे, का खुद मानना था कि तीनों फॉर्मेट्स में कप्तानी दी जानी चाहिए और उन्होंने इस युवा खिलाड़ी का पूरा समर्थन किया।

अभी बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी खेल रहे ईश्वरन ने कहा, 'मैं जानता हूं कि ये बड़ी चुनौती है लेकिन बंगाल के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।'

इस ओपनर के दलीप ट्रॉफी के बाद जयपुर में बंगाल टीम से जुड़ने की संभावना है।

पिछले सीजन में बंगाल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिए गए अभिमन्यु के काम की तारीफ कोच अरुण लाल ने भी की थी। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या बंगाल को ईश्वर की सेवाएं पूरे सीजन के लिए मिलती है या नहीं क्योंकि वह भारत ए के नियमित सदस्य हैं।

बंगाल की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को गुजरात के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान खिलाड़ियों के जयपुर से लौटने के बाद किया जाएगा।

6 सितंबर 1995 को देहरादून में जन्मे अभिमन्यु ईश्वरन ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू दिसंबर 2013 में किया था। वह अब तक अपने 50 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.65 के औसत से 3892 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 12 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। 

प्री-सीजन के लिए बंगाल की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप चटर्जी (उपकप्तान), मनोज तिवारी, अशोक डिंडा, श्रीवस्त गोस्वामी, अनुस्तूप मजूमदार, विवेक सिंह, रित्विर रॉय, चौधरी, अभिषेक रमन, रितिक चटर्जी, आकाश दीप, अयान भट्टाचार्य, राजू हल्दर, प्रयास रॉय बर्मन, शाहबाज अहमद, रमेश प्रसाद, अर्नब नंदी, श्याम घोष, ईशान पोरेल, मुकेश कुमार, अग्निव पान।

टॅग्स :अभिमन्यु ईश्वरनमनोज तिवारीरणजी ट्रॉफी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या