क्रिकेट विश्वकप जीतने की कहानी: जानें कपिल देव की बायोपिक '83' में कौन निभाएगा किसका किरदार

1983 Cricket World Cup Movie: फिल्म को रियल दिखाने के लिए वास्तविक स्थानों पर शूट किया जाएगा और इसके साथ ही मूवी की स्टारकास्ट का खासा ध्यान रखा जा रहा है।

By सुमित राय | Published: February 21, 2019 03:30 PM2019-02-21T15:30:48+5:302019-02-21T16:24:30+5:30

1983 Cricket World Cup Movie: Who is playing whom in the Kapil Dev biopic | क्रिकेट विश्वकप जीतने की कहानी: जानें कपिल देव की बायोपिक '83' में कौन निभाएगा किसका किरदार

फिल्म '83' कपिल देव की क्रिकेट के सफर पर आधारित है।

googleNewsNext
Highlights1983 के विश्व कप में टीम इंडिया की कमान कपिल देव के हाथों में थी।फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे।फिल्म 83 में संदीप पाटिल के रोल में उनके बेटे चिराग पाटिल नजर आएंगे।

साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत के पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की ऐतिहासिक कहानी पर फिल्म बन रही है, जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को रियल दिखाने के लिए वास्तविक स्थानों पर शूट किया जाएगा और इसके साथ ही मूवी की स्टारकास्ट का खासा ध्यान रखा जा रहा है।

1983 के विश्व कप में टीम इंडिया की कमान कपिल देव के हाथों में थी। वहीं टीम में मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, कीर्ति आजाद, यशपाल शर्मा, कृष्णामाचारी श्रीकांत, रोजर बिन्नी, बलविंदर सिंह संधू, संदीप पाटिल, सैयद किरमानी, मदन लाल, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और सुनील वर्मा शामिल थे। टीम के मैनेजर मान सिंह थे। आज हम आपको बता रहे हैं कि कपिल देव की इस बायोपिक में कौन स्टार किसका किरदार निभाएगा।

कपिल देव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह

कपिल ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था। फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर बड़े पर्दे पर कपिल देव के क्रिकेट कौशल के करिश्मा और महारत को जीवंत कर पाते हैं या नहीं।

संदीप पाटिल के रोल में नजर आएंगे उनके बेटे

1983 के वर्ल्ड कप भारतीय टीम के जीत में संदीप पाटिल अभिन्न हिस्सा थे। फिल्म 83 में संदीप पाटिल के रोल में उनके बेटे चिराग पाटिल नजर आएंगे। चिराग ने कभी भी प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला और इस रोल को करने के पहले काफी घबराए हुए थे। चिराग ने अब प्रैक्टिस शुरू कर दिया है और पिता की तरह खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम

मोहिंदर अमरनाथ को सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और 1983 वर्ल्ड कप में वो टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। फिल्म 83 में मोहिंदर अमरनाथ के रोल में रंगबाज अभिनेता साकिब सलीम निभाएंगे। साकिब अपने छोटे दिनों के दौरान दिल्ली से एक राज्य स्तरीय क्रिकेटर थे।

सुनील गावस्कर के रोल में दिखेंगे ताहिर राज भसीन

फिल्म 83 में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। निर्देशक कबीर खान ने भसीन को गावस्कर के रूप में कास्ट करने के बारे में कहा, "सुनील गावस्कर की कास्टिंग महत्वपूर्ण थी, क्योंकि वह टीम के सुपरस्टार थे। मुझे लिटिल मास्टर के कास्ट के लिए एक ऐसे एक्टर की जरूरत थी, जो उनके गंभीरता को दिखा सके। ताहिर के पास वो व्यक्तित्व है।

बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क

भारतीय तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभाने के लिए पंजाबी गायक और अभिनेता अम्मी विर्क को चुना गया है। 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में यादगार गेंदबाजी करने वाले संधू ने फिल्म 83 के कलाकारों को क्रिकेट की बारीरियां सिखाई है।

मदनलाल के रूप में हार्डी संधू

पंजाबी गायक हार्डी संधू एक अन्य स्टार हैं, जो ऑल-राउंडर मदन लाल की भूमिका निभाएंगे। मदन लाल ही थे जिन्होंने विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज के कप्तान विवियन रिचर्ड्स का अहम विकेट लिया था। हार्डी संधू एक तेज गेंदबाज के रूप में पंजाब के लिए अंडर -19 टीम में भी खेल चुके हैं।

कृष्णामचारी श्रीकांत के रूप में जिवा

फिल्म 83 तमिल एक्टर जीवा फिल्म में क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत का रोल निभाएंगे। प्रोड्यूसर मधु मंतेना ने जीवा को खुद इस रोल के लिए कास्ट कंफर्म किया। 83 से जीवा बॉलीवुड में डेब्यू भी करेंगे। श्रीकांत अपने जमाने में वनडे के धुंआधार बल्लेबाज थे और भारत के लिए ओपनिंग भी की है।

सैयद किरमानी के रोल में दिखेंगे साहिल खट्टर

यूट्यूबर साहिल खट्ट्र फिल्म 83 में विकेटकीपर सैयद किरमानी का किरदार निभाएंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव के साथ 126 रनों की साझेदारी कर किरमानी वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साहिल खट्टर ने एक इंस्टाग्राम पर फिल्म में कास्ट किए जाने को लेकर बताया और लिखा, 'बिहाइंड द माइक से बिहाइंड द स्टंप्स! यह आज तक की मेरी यात्रा है।'

टीम मैनेजर मान सिंह का किरदार निभाएंगे पंकज त्रिपाठी

'स्त्री', 'न्यूटन' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्म 83 में इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजर मान सिंह का किरदार निभाएंगे, जो 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कपल जीतने वाली इंडियन टीम के मैनेजर थे।

Open in app