एमएस धोनी 41 साल के हुए, पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ इंग्लैंड में काटा बर्थडे केक, ट्विटर पर इस अंदाज में फैंस दे रहे बधाई

महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए। वे अपना जन्मदिन इस बार इंग्लैंड में मना रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे आधी रात को बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं।

By विनीत कुमार | Published: July 7, 2022 07:39 AM2022-07-07T07:39:32+5:302022-07-07T07:39:32+5:30

MS Dhoni birthday turns 41, celebrates with wife Sakshi in England, Twitter reaction | एमएस धोनी 41 साल के हुए, पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ इंग्लैंड में काटा बर्थडे केक, ट्विटर पर इस अंदाज में फैंस दे रहे बधाई

धोनी ने इंग्लैंड नें काटा बर्थडे केक

googleNewsNext
Highlightsधोनी 41 साल के हो गए, आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन।धोनी इस बार अपने जन्मदिन पर इंग्लैंड में हैं, जहां उन्होंने बर्थडे केक काटा, पत्नी ने शेयर किया वीडियो।धोनी के जन्मदिन पर फैंस भी उनके खेल को याद कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, ट्विटर पर धोनी से जुड़े कई हैशटैग कर रहे ट्रेंड

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रह चुके और अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी का आज (7 जुलाई) जन्मदिन है। धोनी इन दिनों छुट्टी मनाने के लिए इंग्लैंड में हैं। धोनी की शादी की 12वीं सालगिरह भी 4 जुलाई को थी। इस खास मौके को मनाने के लिए ही धोनी कुछ दिन पहले इंग्लैंड पहुंचे थे जहां इस समय भारतीय टीम भी मौजूद है।

धोनी ने आधी रात को काटा बर्थडे केक, ऋषभ पंत भी पहुंचे

धोनी के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें धोनी आधी रात को बर्थडे केक काटते नजर आए। धोनी ने 5 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बहरहाल साक्षी की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केक काट रहे हैं। इस खास पार्टी में टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी मौजूद रहे। पंत इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन में ही हैं।

फैंस दे रहे हैं धोनी को बधाई, पुरान दिनों को कर रहे याद

धोनी के जन्मदिन पर फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर गुरुवार सुबह से 'हैप्पी बर्थडे लीजेंड', 3ICC आदि ट्रेंड कर रहे हैं।

बता दें कि धोनी ने भारत के लिए 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के चटोग्राम से अपना इंटरनेशनल डेब्यू मेजबान देश के खिलाफ किया। उन्होंने अपने करियर में कुल 538 मैचों (90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20ई) में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। अपने 15 साल के लंबे करियर के दौरान धोनी ने 2011 में भारत को आईसीसी विश्व कप में जीत दिलाई। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में आईसीसी टी 20 विश्व कप का खिताब भी जीता। इसके अलावा 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत जीतने में सफल रहा।

धोनी क्रिकेट के इतिहास में सभी तीन ICC इवेंट (सीमित ओवरों के क्रिकेट में) जीतने वाले पहले और एकमात्र कप्तान हैं। साथ ही उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को ICC टेस्ट और ODI रैंकिंग में नंबर एक स्थान तक पहुंचाया।

Open in app