Video: राष्ट्रपति कोविंद ने धोनी को पद्म भूषण से किया सम्मानित, इस अंदाज में नजर आए क्रिकेट के 'मिस्टर कूल'

धोनी को जिस दिन यह अवॉर्ड मिला है उसके ठीक सात साल पहले यानी 2 अप्रैल 2011 को धोनी के ही छक्के से भारत वर्ल्ड चैम्पियन बना था।

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2018 20:24 IST2018-04-02T19:19:53+5:302018-04-02T20:24:03+5:30

ms dhoni awarded padma bhushan at rashtrapati bhawan by president ram nath kovind | Video: राष्ट्रपति कोविंद ने धोनी को पद्म भूषण से किया सम्मानित, इस अंदाज में नजर आए क्रिकेट के 'मिस्टर कूल'

धोनी को मिला पद्म भूषण

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रपति ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिग्गज बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से नवाजा। इस दौरान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। साथ ही धोनी की पत्नी साक्षी भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।

दिलचस्प बात ये है कि धोनी को जिस दिन यह अवॉर्ड मिला है उसके ठीक सात साल पहले यानी 2 अप्रैल 2011 को उन्होंने छक्का मारकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था। वह छक्का आज भी भारतीय फैंस के जेहन में है।


वर्ल्ड कप के उस फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मैच में धोनी के नाबाद 91 रनों के अलावा गौतम गंभीर ने भी 97 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों की बेहतरीन पारी की बदौलत ही भारत ने 10 गेंद शेष रहते श्रीलंका से मिले 275 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। धोनी और गंभीर ने इस मैच में चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। हालांकि, जीत से कुछ पहले ही गंभीर आउट हो गए। बाकी का काम युवराज और धोनी ने मिलकर पूरा किया। (और पढ़ें- भारत ने जब 2011 में 28 साल बाद जीता था वर्ल्ड कप, धोनी ने छक्के से दिलाई थी जीत)

धोनी को भारत सरकार की ओर से 2007-08 में राजीव गांधी खेल रत्न और उसके बाद 2009 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। हालांकि, दोनों ही मौकों पर वह सम्मान लेने उपस्थित नहीं हो सके थे। तब उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी ने राष्ट्रपति भवन जाकर खेल रत्न ग्रहण किया था। (और पढ़ें- IPL में भी अब यो-यो टेस्ट, खिलड़ियों की बढ़ सकती है मुश्किल)

धोनी के अलावा पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले पंकज आडवाणी का भी बिलियर्ड्स में करियर शानदार रहा है। पिछले साल (2017-18) के बिलियर्ड्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड का अवॉर्ड जीतने वाले आडवाणी 2006 और 2010 के एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। साथ ही कई बार वर्ल्ड चैम्पियन भी रहे हैं। इन दोनों के अलावा इसी साल किदंबी श्रीकांत (बैडमिंटन), सोमदेव देवबर्मन (टेनिस), साइखोम मिराबाइ चानु (कुश्ती), और भारत के पहले पैरालम्पिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत पेटकर को भी देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Open in app