IPL 2021: लगातार फ्लॉप रहे ईशान किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

PBKS vs MI, IPL 2021 Latest Updates: मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाये। रोहित के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

By अमित कुमार | Published: April 24, 2021 03:46 PM2021-04-24T15:46:23+5:302021-04-24T15:46:23+5:30

ishan kishan troll social media after mumbai lost match against punjab kings | IPL 2021: लगातार फ्लॉप रहे ईशान किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

ईशान किशन। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsपंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को जीतकर सीजन में वापसी की।मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का बल्ला खामोश ही रहा है।हार्दिक पंड्या भी अभी तक अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे हैं।

PBKS vs MI, IPL 2021 Latest Updates:मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के बाद पंजाब किंग्स के हाथों भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहे। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहा। 

सोशल मीडिया पर अब फैंस मुंबई के बल्लेबाजों को निशाने पर ले रहे हैं। ईशान किशन आईपीएल 2021 में लगातार फ्लॉप रहे हैं और पंजाब के खिलाफ भी वह कुछ खास नहीं कर सके। किशन ने 17 गेंद खेलकर सिर्फ 6 रन ही बना सके। ईशान के खराब प्रदर्शन के बाद तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए हैं। फेंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने धीमी पिच पर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाये। पंजाब के लिए रवि बिश्नोई और शमी ने दो-दो विकेट विकेट लिये। 

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज अपनी 200वीं पारी खेलने के लिए उतरे। आईपीएल में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 200 पारी नहीं खेली है। रोहित के अलावा इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने 192 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसके अलावा विराट कोहली ने 188 पारियों में बल्लेबाजी की है। रोहित ने साल 2008 से आईपीएल की शुरूआत से डेक्कन चार्जर्स से की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए खेलना शुरू किया। 

Open in app