पत्नी साक्षी के साथ डिनर डेट पर निकले धोनी, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

अपने खेल पर पूरी तरह से फोकस कर रहे धोनी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकलकर परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए।

By सुमित राय | Published: May 25, 2018 10:43 PM2018-05-25T22:43:31+5:302018-05-25T23:47:11+5:30

IPL: MS Dhoni spotted with wife Sakshi on dinner date in mumbai | पत्नी साक्षी के साथ डिनर डेट पर निकले धोनी, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

IPL: MS Dhoni spotted with wife Sakshi on dinner date in mumbai

googleNewsNext

आईपीएल 2018 अब अपने आखिरी मुकाम में पहुंच चुका है और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पूरा फोकस अपनी टीम को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने पर है। ऐसे में अपने खेल पर पूरी तरह से फोकस कर रहे धोनी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकलकर परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए।

गुरुवार को धोनी को पत्नी साक्षी के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में देखा गया। बताया जा रहा है कि धोनी यहां अपनी पत्नी को डिनर डेट पर लेकर पहुंचे थे। धोनी और साक्षी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही फोटोज में ब्लू टी-शर्ट और आर्मी पैंट में नजर आ रहे हैं, वहीं साक्षी ब्लैक स्लीवलेस आउटफिट में दिख रही हैं। इस साल आईपीएल में धोनी अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं और शानदार कप्तानी के साथ धमाकेदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं।

Open in app