IPL 2024: हार्दिक पांड्या फिर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे! हो सकता है IPL इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड

अगर यह कदम सफलतापूर्वक होता है तो इसे आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड माना जाएगा। हार्दिक आईपीएल के सबसे बड़े और सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 25, 2023 11:02 AM2023-11-25T11:02:54+5:302023-11-25T11:05:01+5:30

IPL 2024 Hardik Pandya will again join Mumbai Indians! biggest player trade in IPL history | IPL 2024: हार्दिक पांड्या फिर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे! हो सकता है IPL इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड

हार्दिक पांड्या (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsहार्दिक पांड्या फिर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे!हो सकता है IPL इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान भी बन सकते हैं

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पुरानी टीम की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं। हार्दिक की अब उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी तय है। साल 2015 में हार्दिक ने अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस से ही शुरू किया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान बनकर गए हार्दिक ने टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। 2023 में भी हार्दिक ने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। अब हार्दिक घर वापसी कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक  मुंबई उन्हें ट्रेड विंडो से अपनी टीम में शामिल करने जा रही है। इस पूरे मामले पर आधिकारिक मुहर 26 नवंबर तक लग जाएगी क्योंकि 26  को ट्रेड विंडो के जरिए खिलाड़ियों की अदला-बदली करने की आखिरी तारीख है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस में लौटने के लिए तैयार हैं। यह सौदा पूरी तरह से नकद सौदा है, जिसमें मुंबई फ्रेंचाइजी हार्दिक को वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये और गुजरात टाइटंस को एक अज्ञात हस्तांतरण शुल्क का भुगतान करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक ट्रांसफर शुल्क का 50% तक अर्जित करेंगे।

अगर यह कदम सफलतापूर्वक होता है तो इसे आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड माना जाएगा। हार्दिक आईपीएल के सबसे बड़े और सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल के 2022 सीज़न में खिताब जीतने के लिए गुजरात स्थित फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया और उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम गेम में 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान भी बन सकते हैं। रोहित के टी20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो शुभमन गिल को गुजरात की कमान मिलने की संभावना भी है। 

Open in app