RRvsDC: मिचेल मार्श (89) और डेविड वॉर्नर (52*) की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

इस मुकाबले में मिशेल मार्श ने दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेली। मार्श ने 62 रनों में 89 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के जड़े।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 11, 2022 11:10 PM2022-05-11T23:10:31+5:302022-05-11T23:40:34+5:30

IPL 2022 RR vs DC DC wins by 8 wickest against Rajasthan Royals | RRvsDC: मिचेल मार्श (89) और डेविड वॉर्नर (52*) की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

RRvsDC: मिचेल मार्श (89) और डेविड वॉर्नर (52*) की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली ने 11 गेंदें शेष रहते हुए मुकाबला 8 विकटों से जीताराजस्थान रॉयल्स ने दिया था जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्यमार्श बने प्लेयर ऑफ द मैच, बल्ले के साथ बॉलिंग में भी लिए 2 विकेट

मुंबई: आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा। दिल्ली ने इस मुकाबले को 8 विकटों से जीत लिया है। इस मुकाबले में मिशेल मार्श ने दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेली। मार्श ने 62 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के जड़े। यह आईपीएल करियर का उनका पहला अर्धशतक था। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी कमाल की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। वॉर्नर ने 41 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाएं। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि ऋषभ पंत ने 4 गेंदों में 13 रनों की नाबाद पारी खेली।

राजस्थान की ओर से दिए गए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीकर भरत (0) के रूप में गिरा था, लेकिन उसके बाद मिशेल मार्श ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली की जीत को बेहद आसान बना दिया। दिल्ली 11 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला 8 विकटों से जीत गई। इससे पहले मार्श ने राजस्थान के दो विकेट भी लिए थे।  

राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 1 विकेट मिला। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए। जबकि दूसरा विकेट स्पिनर युजवेंद्र चहल हासिल हुआ। हालांकि उन्होंने 4 ओवर में 43 रन भी लुटाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से आर. अश्विन ने आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। जिसमें उनके चार चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार बैटिंग की थी।

उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली थी। वहीं जैसवाल ने 19 रन बनाए थे। दिल्ली इस जीत के साथ अंक तालिका में 12 अंक पाकर पांचवें स्थान पर बनी हुई है। जबकि राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर काबिज है। 

Open in app