IPL 2022 RRvsDC: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुए दो बदलाव, RR में एक खिलाड़ी चेंज

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

By रुस्तम राणा | Published: May 11, 2022 07:17 PM2022-05-11T19:17:41+5:302022-05-11T19:45:13+5:30

IPL 2022 match 58th RR vs DC Delhi Capitals opt to bowl | IPL 2022 RRvsDC: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुए दो बदलाव, RR में एक खिलाड़ी चेंज

IPL 2022 RRvsDC: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुए दो बदलाव, RR में एक खिलाड़ी चेंज

googleNewsNext

मुंबई: आईपीएल 2022 के 58वें मैच में राजस्थान रॉयल के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली और राजस्थान दोनों टीमों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

दिल्ली की टीम में जहां दो बदलाव हुए हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। ऋषभ पंत ने बताया कि ललित यादव को रिपल पटेल की जगह लाया गया है तो वहीं खलील अहमद की जगह सकरिया आए हैं।  राजस्थान में हेटमायर की जगह रैसी को एकादश का हिस्सा बनाया गया है। 

इस सीजन में दिल्ली ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। इसमें 5 में उसे जीत तो 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वॉइंट टेबल पर दिल्ली दस अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। प्ले ऑफ मुकाबले के लिए दिल्ली को मैच जीतना होगा। 

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक 11 मुकाबले खेले हैं जिनमें टीम को 7 में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट टेबल पर टीम 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। राजस्थान प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतना चाहेगी।

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, श्रीकांत भारत, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, एनरिज नोर्त्जे।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जैसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), करुण नायर, रैसी, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

Open in app