लाइव न्यूज़ :

जायडस वेलनेस का चौथी तिमाही मुनाफा 92.6 प्रतिशत बढ़कर 133.13 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की कंपनी जायडस वेलनेस ने सोमवार को कहा कि समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 92.66 प्रतिशत बढ़कर 133.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा कि बिक्री कारोबार बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि एक साल पहले उसे चौथी तिमाही में 69.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने कहा कि जनवरी से मार्च 2021 की अवधि में उसकी एकीकृत बिक्री 600.75 करोड़ रुपये रही है जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 484.76 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो वर्ष के दौरान कंपनी को 118.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि इससे पिछले साल उसका शुद्ध लाभ 141.72 करोड़ रुपये रहा था।

वर्ष के दौरान कंपनी की एकीकृत बिक्री 1,853.66 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले साल उसका कुल बिक्री कारोबार 1,734.19 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा कि वर्ष के दौरान उसके ग्लुकोन-डी, शुगर- फ्री, एवरयूथ स्क्रब, पील आफ फेस मास्क और नायसिल ने अपनी अपनी श्रेणी में अग्रणी स्थिति बनाये रखी।

उसने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 2020- 21 के लिये शेयरधारकों को 10 रुपये के शेयर पर पांच रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट