लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के येदियुरप्पा ने ली कर्नाटक CM की शपथ और धड़ाम हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़की

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 17, 2018 15:23 IST

कर्नाटक में मचे घमासान का असर देश के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। संविधान से उलट बीजेपी नेता बी एस येद्दियुरप्पा द्वारा ली गई कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ का घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा है।

Open in App

मुंबई, 17 मई। कर्नाटक में मचे घमासान का असर देश के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। संविधान से उलट बीजेपी नेता बी एस येद्दियुरप्पा द्वारा ली गई कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ का घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गुरूवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद वापस लाल निशान पर आ गए।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 122.13 अंक चढ़कर 35,510.01 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही सेंसेक्स 77.23 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 35,310.65 अंक पर आ गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 168.83 अंक गिरा।

वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में बढ़त के बाद गिर गया। निफ्टी 21.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 10,719.75 अंक पर आ गया। अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक , घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 229.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 699.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में , जापान का निक्केई 0.44 प्रतिशत और हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.01 प्रतिशत चढ़ा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.35 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति तक 0.25 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

बता दें कि इससे पहले बीती 15 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान शुरूआत में बीजेपी के पक्ष में आए रुझानों का असर शेयर मार्केट  में देखने को मिला था। इस दौरान सेंसेक्स 35 हजार 871 के स्तर तक पहुंच गया था। इससे पहले सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स स्थिर रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित