लाइव न्यूज़ :

विप्रो का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 35.6% बढ़ा, सितंबर तिमाही में आय में 5-7% प्रतिशत वृद्धि अनुमान

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 35.6 प्रतिशत उछलकर 3,242.6 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 2,390.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय जून 2021 तिमाही में 22.3 प्रतिशत बढ़कर 18,252.4 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसकी आय 14,913.1 करोड़ रुपये थी।

अपना ज्यादातर कारोबार आईटी सेवाओं से प्राप्त करने वाली विप्रो ने कहा कि उसे अगली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में आय 253.5 करोड़ डॉलर से 258.3 करोड़ डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान है। यानी आय में तिमाही आधार पर 5 से 7 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

विप्रो की आईटी सेवा खंड में आय 2021-22 की पहली तिमाही में 241.45 करोड़ डॉलर रही। यह तिमाही आधार पर 12.2 प्रतिशत और सालाना आधार पर 25.7 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने जून तिमाही के लिये आय में 2 से 4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था।

विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक थियेरी डेलपोर्टे ने कहा कि महामारी के गंभीर संकट के बावजूद, हमारा प्रदर्शन तिमाही के दौरान अच्छा रहा। ‘‘आय में तिमाही आधार पर 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हमारे अनुमान के दायरे से काफी आगे रही...।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध के साथ आने वाले समय में प्रतिभाओं और क्षमता विकास में निवेश करती रहेगी।

कंपनी की आईटी सेवा से जुड़े कार्यबल की संख्या 2 लाख से ऊपर 2,09,890 पहुंच गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट