लाइव न्यूज़ :

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 45 प्रतिशत बढ़ी, पर दुपहिया की बिक्री दो प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों में ढील और त्योहारों के आगामी मौसम को देखते हुए कार कंपनियों द्वारा डीलरों के पास ज्यादा संख्या में वाहन पहुंचाने के साथ भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 45 प्रतिशत बढ़कर 2,64,442 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,82,779 इकाई थी।

यात्री वाहनों में कार, यूटिलिटी वाहन और वैन शामिल हैं।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दुपहिया वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में दो प्रतिशत घटकर 12,53,937 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में यह 12,81,354 इकाई थी।

मोटरसाइकिलों की बिक्री भी जुलाई में 8,37,096 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 8,88,520 इकाई थी, यानी इसमें छह प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

वहीं स्कूटर बिक्री जुलाई 2020 के 3,34,288 इकाइयों से 10 प्रतिशत बढ़कर इस साल जुलाई में 3,66,292 इकाई हो गई।

इसी तरह, तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 41 प्रतिशत बढ़कर 17,888 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 12,728 इकाई थी।

वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर सभी श्रेणियों में कुल बिक्री पिछले साल जुलाई के 14,76,861 इकाइयों की तुलना में इस साल जुलाई में 15,36,269 इकाई रही।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि दुनिया भर में सेमी कंडक्टर की कमी और जिंस कीमतों में भारी उछाल के चलते ऑटो उद्योग अब भी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

मेनन ने कहा, "इस तरह के चुनौतीपूर्ण एवं अनिश्चित व्यापार माहौल के बीच भी उद्योग उत्पादन और बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार