लाइव न्यूज़ :

बिजली, इंधन और सब्जियों के दाम में कमी के कारण थोक महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: July 15, 2019 13:23 IST

थोक मूल्‍य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) आधारित मुद्रास्‍फीति मई में 2.45 प्रतिशत रही थी। वहीं, जून 2018 में यह आंकड़ा 5.68 प्रतिशत पर रहा था। खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर मामूली कमी के साथ जून में 6.98 प्रतिशत के स्तर पर रही, जो मई में 6.99 प्रतिशत पर थी। सब्जियों की महंगाई दर पिछले महीने घटकर 24.76 प्रतिशत पर रही, जो मई में 33.15 प्रतिशत पर थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जून में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति पिछले 23 साल के सबसे निम्न स्तर पर रही। प्याज की कीमतों में इजाफा जारी है और जून में इसकी महंगाई दर 16.63 प्रतिशत के स्तर पर रही।

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जून में घटकर पिछले 23 महीनों के निम्न स्तर 2.02 प्रतिशत पर आ गयी। सब्जियों, ईंधन और बिजली से जुड़े सामानों की कीमतों में कमी के कारण थोक महंगाई दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई।

थोक मूल्‍य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) आधारित मुद्रास्‍फीति मई में 2.45 प्रतिशत रही थी। वहीं, जून 2018 में यह आंकड़ा 5.68 प्रतिशत पर रहा था। खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर मामूली कमी के साथ जून में 6.98 प्रतिशत के स्तर पर रही, जो मई में 6.99 प्रतिशत पर थी। सब्जियों की महंगाई दर पिछले महीने घटकर 24.76 प्रतिशत पर रही, जो मई में 33.15 प्रतिशत पर थी।

आलू के थोक मूल्य जून में 24.27 प्रतिशत घटे, जबकि मई में आलू की महंगाई दर शून्य से 23.36 प्रतिशत नीचे रही थी। हालांकि, प्याज की कीमतों में इजाफा जारी है और जून में इसकी महंगाई दर 16.63 प्रतिशत के स्तर पर रही। मई में प्याज की मुद्रास्फीति 15.89 प्रतिशत पर रही थी।

इस साल जून में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति पिछले 23 साल के सबसे निम्न स्तर पर रही। इससे पहले जुलाई, 2017 में यह 1.88 फीसदी पर थी। दूसरी ओर, अप्रैल की डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति को संशोधित कर 3.24 प्रतिशत कर दिया गया है जो अस्थायी तौर पर 3.07 प्रतिशत पर थी। 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिमोदी सरकारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम