लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की सिल्वर लेक ने जियो के बाद अब रिलायंस रिटेल में किया 7,500 करोड़ रुपये का निवेश, खरीदी 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी

By भाषा | Updated: September 9, 2020 13:47 IST

सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदी है। माना जा रहा है कि रिलायंस अपने खुदरा कारोबार रिलायंस रिटेल में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस रिटेल में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदीसिल्वर लेक की तरफ से यह रिलायंस इंडस्ट्रीज में ये दूसरा बड़ा निवेश है

अमेरिका की निजी क्षेत्र की इक्विटी फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ रुपये में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। आरआईएल ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान में कहा गया है, ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) आज यह घोषणा करते हैं कि सिल्वर लेक इक्विटी फर्म रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’ 

सिल्वर लेक के इस निवेश से आरआरवीएल का इक्विटी मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये हुआ है। इस लिहाज से सिल्वर लेक का आरआरवीएल में निवेश 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये है।

सिल्वर लेक की तरफ से यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी में दूसरा बड़ा निवेश है। इससे पहले कंपनी ने रिलायंस की ही अन्य इकाई जियो प्लेटफार्म्स में 1.35 अरब डालर का निवेश किया है। जियो प्लेटफार्म्स में सिल्वर लेक ने दो किस्तों में 10,202.55 करोड़ रुपये में 2.08 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।

वक्तव्य में कहा गया है, ‘आरआरवीएल की अनुषंगी कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी, तेजी से बढ़ने वाली और सबसे ज्यादा मुनाफे वाली खुदरा कारोबार श्रृंखला का परिचालन करती है जिसके देशभर में फैले 12,000 के करीब खुदरा स्टोरों में 64 करोड़ के करीब खरीदारों का आना जाना होता है।’

सिल्वर लेक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के प्रबंधन के तहत 60 अरब डालर की परिसंपत्तियां हैं और वह दुनियाभर में प्रौद्योगिकी और इस क्षेत्र से जुड़े अवसरों पर ध्यान रखती है। भारत के सबसे धनी भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने डिजिटल प्लेटफार्म में निवेश जुटाने के बाद अब खुदरा कारोबार में निवेशकों को जोड़ने की पहल कर रहे हैं।

समझा जाता है कि रिलायंस अपने खुदरा कारोबार रिलायंस रिटेल में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। रिलायंस ने पिछले महीने ही फ्यूचर समूह का खुदरा और लाजिस्टिक्स कारोबार 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। इससे रिलायंस के खुदरा कारोबार को और विस्तार मिलेगा।

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीजियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित