लाइव न्यूज़ :

UPI-PayNow tie-up: सिंगापुर से सीधे अपने खातों में पैसा प्राप्त कर सकते हैं भारतीय, सुविधा सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध, जानें किसे फायदा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2024 17:42 IST

UPI-PayNow tie-up: यूपीआई और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकों के ऐप के माध्यम से तत्काल समय में सिंगापुर से सीधे अपने बैंक खातों में धन प्राप्त कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस और PayNow के बीच समझौता हुआ है।सुविधा का उपयोग BHIM के उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जा सकता है। एनपीसीआई ने कहा कि यह सुविधा सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध है।

UPI-PayNow tie-up: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनसीपीआई) ने गुरुवार को घोषणा की कि भारतीय अब प्रमुख यूपीआई ऐप्स के माध्यम से सिंगापुर स्थित भारतीय प्रवासियों से सीधे अपने बैंक खातों में तत्काल, सुरक्षित पैसा प्राप्त कर सकते हैं। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस और PayNow के बीच समझौता हुआ है।

इस सुविधा का उपयोग BHIM के उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के लोग अब प्रमुख यूपीआई और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकों के ऐप के माध्यम से तत्काल समय में सिंगापुर से सीधे अपने बैंक खातों में धन प्राप्त कर सकते हैं।

इस सुविधा का उपयोग भीम, फोनपे और पेटीएम ऐप के उपयोगकर्ता कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक्सिस बैंक, डीबीएस बैंक इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और एसबीआई जैसे बैंक अपने ऐप के माध्यम से यह सुविधा प्रदान करते हैं।

एनपीसीआई ने बयान में कहा कि और ‘तीसरा पक्ष ऐप प्रदाता’ (टीपीएपी) और बैंक ऐप जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, साउथ इंडियन बैंक और यूको बैंक में भी जल्द ही ये सुविधा शुरू होने की संभावना है।

एनपीसीआई ने कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनाउ के बीच सीमापार समझौता भारतीयों को प्रवासियों से सीधे उनके बैंक खातों में तत्काल, सुरक्षित और लागत प्रभावी धन हस्तांतरण करने की सुविधा दे रहा है। एनपीसीआई ने कहा कि यह सुविधा सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध है।

टॅग्स :पेटीएमभीम ऐपभारत सरकारसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित