लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ के यूनिटधारकों को पांचवीं किस्त में 3,303 करोड़ रुपये मिलेंगे

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (एसबीआई एमएफ) फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड की छह बंद हो चुकी योजनाओं के यूनिटधारकों को 3,303 करोड़ रुपये की पांचवीं किस्त का वितरण करेगी। इस राशि का वितरण सोमवार से शुरू किया जाएगा।

फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा, ‘‘इसके साथ ही कुल वितरण 21,080 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। यह 23 अप्रैल, 2020 को प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियों (एयूएम) का 84 प्रतिशत बैठेगा।’’

फरवरी में पहली किस्त के तहत निवेशकों को 9,122 करोड़ रुपये का वितरण किया गया था। उसके बाद 12 अप्रैल के सप्ताह के दौरान निवेशकों को 2,962 करोड़ रुपये, तीन मई के सप्ताह में 2,489 करोड़ रुपये और सात जून के सप्ताह में 3,205 करोड़ रुपये का वितरण किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि एसबीआई फंड्स मैनेजेंट प्राइवेट लि. सभी छह योजनाओं के यूनिटधारकों को अगली किस्त के रूप में 3,302.75 करोड़ रुपये का वितरण करेगी। जिन निवेशकों के खाते केवाईसी अनुपालन वाले हैं उनमें यह भुगतान 12 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि यूनिटधारकों को यह भुगतान नौ जुलाई को शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) पर उनकी यूनिट के अनुपात में किया जाएगा।

एसबीआई एमएफ द्वारा यह भुगतान सभी पात्र यूनिटधारकों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने एसबीआई एमएफ को इन योजनाओं के लिए परिसमापक नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार