लाइव न्यूज़ :

सर्वे: शहरी भारतीयों की राय, देश सही दिशा में, बेरोजगारी सबसे बड़ी चिंता

By भाषा | Updated: December 27, 2019 17:49 IST

61 प्रतिशत वैश्विक नागरिकों का मानना है कि देश गलत दिशा में जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगरीबी और सामाजिक असामनता वैश्विक नागरिकों के लिये शीर्ष चिंता का विषय है।सर्वे में शामिल कम-से-कम 46 प्रतिशत शहरी भारतीय बेरोजगारी को लेकर खासे परेशान हैं।

देश में बेरोजगारी को लेकर युवा परेशान हैं। एक सर्वे के अनुसार करीब आधे शहरी भारतीय बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर चिंतित हैं। हालांकि 69 प्रतिशत सोचते हैं कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। शोध कंपनी आईपीसोस के ‘दुनिया को क्या चिंतित करती है’ विषय पर किये गये सर्वे के अनुसार वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, गरीबी और सामाजिक असमानता तथा जलवायु परिवर्तन अन्य मसले हैं जो देश के नागरिकों को चिंतित करते हैं।

सर्वे के अनुसार दुनिया में निराशावाद के उलट भारत में नीतियों को लेकर लोगों में उम्मीद है। 69 प्रतिशत शहरी भारतीय मानते हैं कि देश सही रास्ते पर है। वहीं 61 प्रतिशत वैश्विक नागरिकों का मानना है कि देश गलत दिशा में जा रहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘सर्वे में शामिल कम-से-कम 46 प्रतिशत शहरी भारतीय बेरोजगारी को लेकर खासे परेशान हैं। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में इसमें 3 प्रतिशत की और वृद्धि हुई है।’’

सर्वे के मुताबिक, ‘‘कुछ अन्य मसले जो भारतीयों को परेशान कर रहे हैं, उसमें वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, गरीबी और सामाजिक असमानता और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। ’’ वहीं दूसरी तरफ गरीबी और सामाजिक असामनता वैश्विक नागरिकों के लिये शीर्ष चिंता का विषय है। उसके बाद बेरोजगारी, अपराध और हिंसा, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार तथा स्वास्थ्य का स्थान हैं। सर्वे हर महीने 28 देशों में ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

टॅग्स :बेरोजगारीइकॉनोमीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित