लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रतिबंधों में ढील के साथ ब्रिटेन में नौकरियों की स्थिति में सुधार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:19 IST

Open in App

लंदन 15 जुलाई (एपी) कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील और बड़े पैमाने पर जारी टीकाकरण के साथ ब्रिटेन में नौकरियों में स्थिति में अच्छा सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह दर्शाया गया।

अर्थशास्त्रियों ने हालांकि कोविड के नए मामलों में तेजी का खतरा और वेतन समर्थन योजना की अवधि के पूरे होने को लेकर आगाह भी किया है।

ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने कहा कि जून माह के दौरान नौकरी में लगे लोगों की संख्या में 356,000 की वृद्धि हुई। वर्ष 2014 के बाद नौकरियों में यह सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है।

स्टैटिस्टिक्स एजेंसी ने कहा कि गर्मियों के दौरान लॉकडाउन में ढील और विशेष कर होटल और पर्यटन क्षेत्र के खुलने से नौकरियों की स्थिति में सुधार देखा गया हैं।

एजेंसी के आर्थिक सांख्यिकी निदेशक डैरेन मॉर्गन ने कहा, ‘‘नौकरियों की स्थिति में सुधार से विशेष कर युवाओं को फायदा होगा जो लॉकडाउन के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए थे।’’

एजेंसी ने कहा कि मई के दौरान बेरोजगारी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 4.8 प्रतिशत रही। महामारी के चरम पर होने के दौरान यह डर था कि बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत तक जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल