लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन भारतीय रियल एस्टेट को लेकर आशावादी: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने शनिवार को कहा कि कंपनी भारतीय रियल एस्टेट को लेकर आशावादी है।

न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उपक्रम है, ने मुंबई स्थित ट्रिबेका डेवलपर्स के साथ साझेदारी करके भारतीय रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश किया था। अमेरिकी कंपनी और ट्रिबेका ने ट्रंप ब्रांड के तहत लक्जरी परियोजनाओं के निर्माण के लिए लोढ़ा समूह सहित कई स्थानीय डेवलपर के साथ समझौता किया। इसके तहत चार लक्जरी परियोजनाओं की घोषणा की जा चुकी है, जिनमें से पुणे में एक परियोजना पूरी हो चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत में कंपनी की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मैं भारतीय बाजार को लेकर लंबे समय के लिए आशावादी हूं।’’

वह अल्केमिस्ट द्वारा आयोजित एक टॉक शो में ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता के साथ शामिल हुए थे।

हालांकि, ट्रंप जूनियर ने भारत में कंपनी की भविष्य की परियोजनाओं के बारे में जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन और उसके भारतीय साझेदार वैश्विक गुणवत्ता और मानकों के आधार पर लक्जरी आवासीय परियोजनाओं का विकास कर रहे हैं। ट्रंप जूनियर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते वैश्विक स्तर पर रियल एस्टेट कारोबार में काफी बदलाव हुए हैं, खासतौर से घर और दूरदराज के क्षेत्रों से काम करने के कारण कार्यालयीय संपत्तियों में।

उन्होंने कहा कि इस बात पर नजर रखनी होगी कि महामारी के बाद इसमें क्या बदलाव आते हैं।

मौजूदा हालात के बारे में पूछने पर मेहता ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र कोविड-19 महामारी की पहली लहर के बाद फिर से उठ रहा था, लेकिन इस दूसरी लहर के चलते सुधार की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि महामारी के बाद रियल एस्टेट बाजार में तेजी देखने को मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार