लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय श्रमिक संगठनों के एक संयुक्त मंच ने राष्ट्रीय मैद्रीकरण पाइपलाइन परियोजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन परियोजना में विभिन्न सरकारी संपत्तियों को पट्टे पर देने की परिकल्पना की गई है। इस तरह से अर्जित धन को नयी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा।

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के एक बयान में कहा गया है कि स्वतंत्र परिसंघों/संघों के संयुक्त मंच ने 23 अगस्त 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा घोषित तथाकथित 'राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन' (एनएमपी) परियोजना के खिलाफ सात अक्टूबर 2021 को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।

इस परियोजना में अगले चार वर्षों में छह लाख करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘हमारा आरोप यह है कि यह और कुछ नहीं बल्कि सभी ढांचागत संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का एक नापाक इरादा है।’’

सरकार के इस ताजा कदम का तत्काल प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा। इससे बुनियादी ढांचा सेवाओं के मूल्य में वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार