टोरेन्ट पावर गुजरात में लगाएगी 300 मेगावॉट की सौर बिजली परियोजना

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:18 IST2021-04-22T23:18:52+5:302021-04-22T23:18:52+5:30

Torrent Power will set up 300 MW solar power project in Gujarat | टोरेन्ट पावर गुजरात में लगाएगी 300 मेगावॉट की सौर बिजली परियोजना

टोरेन्ट पावर गुजरात में लगाएगी 300 मेगावॉट की सौर बिजली परियोजना

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल टोरेन्ट पावर लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गुजरात में 1,250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 300 मेगावॉट क्षमता का सौर बिजली संयंत्र लगाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने उत्पादित बिजली 25 साल की अवधि के लिये 2.22 रुपये प्रति यूनिट की दर से बेचने को लेकर समझौता किया है।

बयान के अनुसार, ‘‘टोरेन्ट पावर लि. ने गुजरात में 300 मेगावॉट क्षमता के सौर बिजली संयंत्र के लिये वितरण कंपनी के साथ दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौता किया है।’’

परियोजना को बिजली खरीद समझौते के क्रियान्वयन की तारीख से 18 महीने के भीतर चालू किया जाएगा।

परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1,250 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Torrent Power will set up 300 MW solar power project in Gujarat

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे