लाइव न्यूज़ :

टाइटन को पहली तिमाही में 18 करोड़ रुपये का लाभ

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त टाटा समूह की कंपनी टाइटन लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि अधिक आय होने के कारण जून को समाप्त तिमाही में उसे 18 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 297 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

टाइटन ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 3,519 करोड़ रुपये रही। पहले यह 2,020 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उच्च आय का मुख्य कारण कमजोर तुलनात्मक आधार है। पिछले साल अप्रैल के दौरान शून्य बिक्री हुई थी।’’

टाइटन कंपनी के प्रबंध निदेशक सीके वेंकटरमन ने कहा, ‘‘हमने इस तिमाही की शुरुआत मजबूत कारोबारी गतिविधियों के साथ की लेकिन महामारी की दूसरी लहर ने इसे बुरी तरह बाधित किया....।’’

टाइटन के आभूषण कारोबार की आय पहली तिमाही में 2,467 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की जून तिमाही में 1,182 करोड़ रुपये थी।

घड़ी और संबंधित कारोबार की आय जून 2021 को समाप्त तिमाही में 292 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 75 करोड़ रुपये थी।

पिछले साल की समान अवधि में 30 करोड़ रुपये की तुलना में आईवियर यानी चéश्मा कारोबार की आय 67 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल