लाइव न्यूज़ :

एनआरएल से थिसेनक्रप को मिला 15.5 करोड़ डॉलर का अनुबंध

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 नवंबर इंजीनियरिंग फर्म थिसेनक्रप इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस इंडिया को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के क्षमता विस्तार के लिए 15.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,150 करोड़ रुपये) अनुबंध मिला है।

थिसेनक्रप ने बुधवार को बताया कि उसे पेट्रोलियम कंपनी एनआरएल की 60 लाख टन वार्षिक क्रूड एवं वैक्यूम डिस्टिलरी इकाइयां स्थापित करने का ठेका मिला है। उसे इन इकाइयों की इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) का जिम्मा दिया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कामत ने इसे थिसेनक्रप के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना बताते हुए कहा, "इससे भारतीय बाजार में ईपीसी प्रदाता के तौर पर हमारी स्थिति मजबूत होगी।"

असम स्थित सरकारी कंपनी एनआरएल अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है। इसके लिए वह 22,594 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब