लाइव न्यूज़ :

देश में हरित इमारतों के निर्माण को बढ़ावा देने की जरुरत: सरकार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 जून आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सुरेंद्र कुमार बागड़े ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर में पर्यावरण के अनुकूल हरित इमारतों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए जिससे लोगों को यह पता लग सके कि सामान्य तरीके से इमारत बनाने के पारंपरिक तरीके और पर्यावरण संरक्षण का पालन करते हुये हरित इमारतों की निर्माण लागत में ज्यादा फर्क नहीं हैं।

नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने 'हरित इमारतों के निर्माण को बढ़ाने में भारत की नेतृत्व भूमिका' को लेकर एक वेबिनार का आयोजन किया।

बागड़े ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि टियर II और टियर III शहरों में भी हरित इमारत निर्माण धारणा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

नारेडको द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बागड़े ने कहा कि डेवलपरों को हरित इमारतों के निर्माण में मदद करने के लिए सभी आवश्यक कानून और विनियम मौजूद हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘हरित इमारतों की निर्माण लागत सामान्य तौर-तरीके से थोड़ी अधिक है। लेकिन हरित इमारतों का निर्माण करना ज्यादा अच्छा है। भारत हरित इमारतों के निर्माण के मामले में चीन और कनाडा के बाद वैश्विक स्तर पर तीसरे नंबर पर है और वर्ष 2022 तक पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है।’’

नारेडको के चेयरमैन राजीव तलवार ने शहरों में अधिक से अधिक हरियाली पर जोर देते हुए कहा, ‘‘कई शहरों में यह हालांकि संभव नहीं हो सकता, लेकिन जितना अधिक हम इस दिशा में आगे जाते हैं, उतनी ही अधिक संभावना है कि हम हरियाली बढ़ा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार