लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 12,850 के पार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 10:09 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 282.07 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 43,882.03 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 78.45 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 12,850.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज फिनसर्व में रही। टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और कोटक बैंक भी तेजी हुई।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 580.09 अंक या 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,599.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 166.55 अंक या 1.29 प्रतिशत गिरकर 12,771.70 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को भी पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे, और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 1,180.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया में शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजारों में बढ़त देखने को मिली, जबकि टोक्यो में गिरावट हुई।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 फीसदी बढ़कर 44.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल