लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में पांच दिन से जारी तेजी थमी, 144 अंक गिरकर बंद

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:47 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर शेयर बाजारों में पांच दिन से जारी तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को टूट गया। सेंसक्स करीब 144 अंक घटकर और निफ्टी 50 अंक से अधिक गिरकर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर का सूचकांक सेंसेक्स 143.62 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 45,959.88 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत घटकर 13,478.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे अधिक नुकसान में रही। इसका शेयर करीब तीन प्रतिशत टूटकर बंद हआ। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी गिरावट रही।

हालांकि नेस्ले इंडिया, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक बैंक के शेयर में बढ़त रही।

कारोबारियों के मुताबिक बाजार में उच्च स्तर की मुनाफावसूली के चलते गिरावट का रुख रहा।

आनंद राठी फर्म में शेयर शोध (बुनियादी) के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘ दोपहर के कारोबारी सत्र में बाजार निचले स्तर से वापस ऊपर आया। इसकी वजह एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के भारत की वृद्धि दर के अनुमान में सुधार करना रहा। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्थामें आठ प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया है जो उसके सितंबर के नौ प्रतिशत गिरावट के अनुमान से बेहतर है। साथ ही एडीबी ने अगले वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को बरकरार रखा है।’’

इसके अलावा हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार भी नरमी के साथ बंद हुए। हालांकि शंघाई शेयर बाजार में बढ़त रही।

यूरोप के शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी के रुख के साथ हुई।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.76 प्रतिशत बढ़कर 49.23 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल