लाइव न्यूज़ :

निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:45 IST

Open in App

मुंबई 11 मई निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली और कच्चे तेल के दाम में नरमी से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपनी आरम्भिक गिरावट से उबर गया और मंगलवार को रुपये की विनिमय दर 73.34 प्रति डॉलर पर लगभग पूर्वस्तर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले को लेकर चिंता और घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.47 पर कमजोर खुली। दिन में कारोबार के दौरान अन्य एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप यह दिन के निचले स्तर 73.53 तक गई। बाद में रुपये की हानि कम हो गई और यह कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले मात्र एक पैसे का लाभ दर्शाती 73.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

पिछले दिन डालर के मुकाबले रुपया 73.35 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 90.14 रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29 लाख नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,29,92,517 हो गई।

वहीं कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार