लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 73.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:52 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत ब्याज दर को फिर पहले के स्तर पर बनाए रखने के फैसले के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में लगातार दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.80 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया प्रति डालर 73.81 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.70 से 73.81 के बीख बढ़-घट के बाद अंत में रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.93 रुपये प्रति डॉलर थी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति बने रहने के बीच लगातार तीसरी सीमीक्षा में रेपो को शुक्रवार अपरिवर्तित रखा। रिजर्व बैंक ने कहा कि अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर अग्रसर है और चालू तिमाही में यह वृद्धि की राह लौट सकती ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजारमें विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह , घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.56 रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,637.42 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

घरेलू मोर्चे पर 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 446.90 अंक की तेजी के साथ 45,079.55 अंक पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.57 डॉलर प्रति डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार