लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 73.64 पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:41 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर बैंकों की डॉलर की खरीद बढ़ने के बीच शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 73.64 पर बंद हुआ।

सीमित दायरे में कारोबार के बीच सुबह रुपया, प्रति डालर 73.65 पर खुला और 73.56 से 73.71 के दायरे में घट बढ के बाद समाप्ति पर दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर रुपये में 16 पैसे की तेजी आई है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘रिजर्वबैंक द्वारा निरंतर डॉलर खरीद ने घरेलू बाजार में इक्विटी में विदेशी निवेश के कारण आई तेजी पर कुछ अंकुश लगा दिया और कारोबार के अंत में रुपया लगभग अपरिवर्तित रुख लिए बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.93 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 139.13 अंक की तेजी दर्शाता 46,099.01 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.52 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना