लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 5,104 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित किया गया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:28 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (स्वर्ण बांड) के लिए सोने की कीमत 5,104 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी है।

सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड स्कीम 2020-21 - एक्स श्रृंखला खरीद के लिए 11 जनवरी से 15 जनवरी, 2021 तक खुलेगा।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘बॉन्ड का मूल्य ... 5,104 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बैठता है।’’

बॉन्ड का मूल्य, खरीद अवधि ((6-8 जनवरी, 2021) के पहले के तीन कारोबारी दिवसों में 999 प्रतिशत शुद्धता वाले सरल औसत बंद मूल्य (जो भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ द्वारा प्रकाशित किया जाता है) पर आधारित है।

केंद्रीय बैंक ने आगे कहा, सरकार ने आरबीआई के परामर्श से, ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को इस मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान ‘डिजिटल मोड’ के माध्यम से किया जाना है।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,054 रुपये प्रति ग्राम होगी।’’

इससे पहले नौवीं श्रृंखला के स्वर्ण बांड के लिये 5,000 रुपये प्रति ग्राम का दाम रखा गया था। यह निर्गम 28 दिसंबर, 2020 से 1 जनवरी, 2021 तक खुला था।

स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जायेगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सोने की हाजिर मांग को कम करना था और सोने की खरीद के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले घरेलू बचत के एक हिस्से को - वित्तीय बचत में तब्दील करने के लिए किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट