लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर भारत में फिल्मों के सबसे अधिक दर्शक

By भाषा | Updated: December 10, 2020 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर में उसके मंच पर फिल्मों के सबसे अधिक दर्शक भारत के हैं और बच्चों, नॉन-फिक्शन और कोरियाई नाटकों जैसी श्रेणियों में कंटेंट की खपत तेजी से बढ़ रही है।

पिछले कुछ वर्षों में सस्ते डेटा टैरिफ और किफायती स्मार्टफोन की उपलब्धता के कारण नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिजनी हॉटस्टार जैसे प्रमुख ओवर दि टॉप (ओटीटी) कंपनियों ने तेजी से वृद्धि की है।

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भी ऑनलाइन वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग जैसी सेवाओं का उपयोग बढ़ा।

नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा फिल्में देखी जाती हैं और पिछले साल भारत में हमारे 80 प्रतिशत सदस्यों ने हर सप्ताह कम से कम एक फिल्म देखी।’’

उन्होंने आगे कहा कि सबसे लोकप्रिय थ्रिलर ‘रात अकेली है’ रहा, जबकि सर्वाधिक लोकप्रिय एक्शन फिल्में ‘एक्सट्रैक्शन’, ‘मलंग’, और ‘द ओल्ड गार्ड’ थीं, और सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘लूडो’ थी।

उन्होंने बताया कि 2020 में नॉन-फिक्शन श्रृंखलाओं को इससे पिछले साल के मुकाबले 250 प्रतिशत अधिक देखा गया, जबकि डॉक्युमेंट्री को 100 प्रतिशत अधिक देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट