लाइव न्यूज़ :

सरकार बिजली संयंत्रों में बायोमास के उपयोग पर राष्ट्रीय मिशन की स्थापना करेगी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई बिजली मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने खेत में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने और कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय मिशन गठित करने का फैसला किया है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इससे देश में स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय मिशन के उद्देश्यों में ताप विद्युत संयंत्रों में कॉर्बन निरपेक्ष बिजली उत्पादन शामिल है। इसके लिए को-फायरिंग के स्तर को वर्तमान पांच प्रतिशत से बढ़ाकर अधिकतम स्तर पर ले जाया जाएगा।

इसके लिए बायोमास पेलेट में सिलिका, क्षार की अधिक मात्रा को संभालने के लिए बॉयलर डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए शोध किए जाएंगे और बायोमास पेलेट एवं कृषि अवशेषों की आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं को दूर किया जाएगा।

बयान के मुताबिक राष्ट्रीय मिशन के संचालन और संरचना के तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रस्तावित राष्ट्रीय मिशन की न्यूनतम अवधि 5 वर्ष होगी। मिशन के तहत कुल पांच उप-समूह भी गठित करने का प्रस्ताव है, जिन्हें विभिन्न कार्य सौंपे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल