लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 397 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:19 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बेहतर आर्थिक आंकड़ों से मंगलवार को सेंसेक्स 397 अंक चढ़ गया। यह सेंसेक्स का करीब छह सप्ताह का सबसे अच्छा सत्र रहा। वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 397.04 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,769.73 अंक पर बंद हुआ। इस तरह सेंसेक्स में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। यह 31 मई के बाद सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.75 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ से 15,800 अंक के पार 15,812.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.83 प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, डॉ. रेड्डीज, मारुति और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 लाभ में रहे, जबकि नौ में नुकसान रहा।

बीएसई मिडकैप और स्मालकैप 0.46 प्रतिशत तक चढ़ गए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अनुकूल आर्थिक नतीजों तथा एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में तेजी आई।’’

उन्होंने कहा कि जून की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति हालांकि रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है लेकिन यह 6.30 प्रतिशत से घटकर 6.26 प्रतिशत पर आ गई है। इसके अलावा मई का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सालाना आधार पर अनुकूल आधार प्रभाव की वजह से 29.3 प्रतिशत बढ़ा है।

चीन के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के बाद एशियाई बाजारों में तेजी रही। चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की लाभ में रहे।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार