लाइव न्यूज़ :

टीसीएस 18 दिसंबर से 16,000 करोड़ रुपये के शेयरों की करेगी पुनर्खरीद

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस की(टीसीएस) की 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद 18 दिसंबर 2020 से शुरू होकर एक जनवरी 2021 तक चलेगी।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी के शेयरधारकों ने टीसीएस के पात्र शेयरधारकों से 5,33,33,333 शेयर वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी पिछले महीने दे दी थी। इसके लिए कंपनी प्रति शेयर 3,000 रुपये का भुगतान करेगी जिनका कुल भुगतान 16,000 करोड़ रुपये से अधिक नहीं हो सकता।

कंपनी ने कहा कि सेबी के प्रतिभूति पुनर्खरीद विनियम 2018 के मुताबिक वह पात्र शेयरधारकों को 15 दिसंबर से पहले पेशकश पत्र भेज देगी। शेयर के मूल्य का भुगतान 28 नवंबर 2020 की बंद कीमत के अनुरूप किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सौदों के निपटान की अंतिम तारीख 12 जनवरी होगी।

इससे पहले सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अन्य प्रमुख कंपनी विप्रो भी 400 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 9,500 करोड़ रुपये मूल्य तक के शेयरों की पुनर्खरीद करने की घोषणा कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना