तीन लाख नौकरी इस साल! आईटी कंपनियों में इस बार भी रहेगी बहार, TCS करेगी 40 हजार कर्मचारियों की भर्ती

By विनीत कुमार | Published: April 17, 2022 08:38 AM2022-04-17T08:38:55+5:302022-04-17T08:38:55+5:30

विशेषज्ञों के अनुसार बड़ी आईटी कंपनियां इस बार कुल करीब तीन लाख के आसपास भर्तियां कर सकती हैं। टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनी ने 40 हजार भर्ती का लक्ष्य रखा है।

TCS to hire 40 thousand employees current financial year 2022 23, more than three lakh jobs in IT field | तीन लाख नौकरी इस साल! आईटी कंपनियों में इस बार भी रहेगी बहार, TCS करेगी 40 हजार कर्मचारियों की भर्ती

आईटी कंपनियों में इस साल भी बड़ी संख्या में होगी भर्ती (फाइल फोटो)

Highlightsटीसीएस ने कहा है कि उसने इस साल 40 हजार नई भर्ती का लक्ष्य रखा है।इंफोसिस ने भी इस साल 50 हजार के करीब फ्रेशर्स की भर्ती की बात कही है।विप्रो, एचसीएल, कॉग्निजेंट (Cognizant) और कैपजेमिनी (Capgemini) जैसी कंपनियां भी कर सकती हैं बड़ी भर्तियां।

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) इस वित्त वर्ष 2022-23 में 40 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी ने इसका ऐलान किया है। कोरोना महामारी से दुनिया भर में आर्थिक चुनौतियों के बीच टीसीएस ने 2021 में भी आईटी डोमेन में 40,165 कर्मचारियों की भर्ती की थी। 

टीसीएस ने अपने सलाना नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि उसने 31 मार्च को खत्म हुए क्वार्टर में 35209 भर्तियां की। ये एक क्वार्टर में कंपनी की ओर से की गई सबसे बड़ी भर्ती है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष-22 में कैंपस से एक लाख फ्रेशर्स की भर्ती की जबकि उसका लक्ष्य 40 हजार था। टीसीएस ने बताया कि उसने ऐसा ही लक्ष्य FY23 के लिए भी रखा है।

टीसीएस में अभी कर्मचारियों की संख्या 5 लाख 92 हजार 125 है। वर्तमान में, टीसीएस टीसीएस एटलस हायरिंग श्रेणी के तहत भर्ती कर रहा है जो वर्ष 2020, 2021 और 2022 के एमएससी और एमए स्नातकों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को एक परीक्षा और एक इंटरव्यू को पास करना होगा। रजिस्ट्रेशन tcs.com पर किए जा सकते हैं और ये 20 अप्रैल को बंद होंगे। 

TCS डिजिटल हायरिंग ड्राइव का समापन आज हो रहा जिसके तहत टेक दिग्गज कंपनी BE, BTech, ME, MTech, MCA और MSc सहित विभिन्न स्ट्रीम से फ्रेशर्स की भर्ती करती है।

शानदार रहा है टीसीएस का प्रदर्शन

टीसीएस का वित्तीय प्रदर्शन बीते वित्त वर्ष में काफी अच्छा रहा है। कंपनी की आय पहली बार मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में 50,000 करोड़ रुपये को पार कर गई। 

कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 9,926 करोड़ रुपये रहा। तिमाही परिणाम बेहतर रहने से उसकी सालाना आय पहली बार 25 अरब डॉलर को पार कर गयी है।

टीसीएस के अलावा ये कंपनियां भी कर रही भर्ती की तैयारी

टीसीएस के अलावा इंफोसिस भी इस साल भर्ती की तैयारी कर रही है। इंफोसिस ने भी गुरुवार को अपने क्वार्टर-4 के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा था उसने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में 85 हजार फ्रेशर्स की भर्ती की थी। कंपनी को इस साल 50 हजार फ्रेशर्स की भर्ती की उम्मीद है।

इसके अलावा विप्रो, एचसीएल, कॉग्निजेंट (Cognizant) और कैपजेमिनी (Capgemini) भी हजारों लोगों की भर्ती करेगी। विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार इन तमाम आईटी कंपनियों की कुल करीब 3 लाख भर्ती इस साल की जा सकती है।

Web Title: TCS to hire 40 thousand employees current financial year 2022 23, more than three lakh jobs in IT field

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे