लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने वाहनों के वित्तपोषण के लिये कर्नाटक बैंक से किया गठजोड़

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:01 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खुदरा वित्त समाधान की सुविधा के लिये कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की सोमवार को घोषणा की।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में बताया कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक टाटा मोटर्स के वाहन की ऑन-रोड कीमत पर 85 प्रतिशत तक का कर्ज आकर्षक ब्याज दर पर प्राप्त कर सकेंगे। इस कर्ज की ब्याज दर बाह्य बेंचमार्क ब्याज दर (ईबीएलआर) से संबद्ध होगी, जिसे समय-समय पर बैंक की वेबसाइट पर अपडेट किया जाता रहेगा।

इसके तहत अधिकतम 84 महीने की अवधि तक के कर्ज का लाभ उठाया जा सकेगा।

कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को उनकी पसंदीदा टाटा कार खरीदने में मदद करने के लिये आकर्षक वित्तपोषण विकल्प उपलब्ध कराने को कर्नाटक बैंक के साथ उसने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसके ग्राहक अब कर्नाटक बैंक की 857 शाखाओं में इस साझेदारी का लाभ उठा सकते हैं।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार खंड के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राजन अंबा ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों के लिये आकर्षक वित्त योजना उपलब्ध कराने को कर्नाटक बैंक के साथ भागीदारी कर उत्साहित हैं। यह व्यक्तियों और परिवारों के लिये आवागमन के सुरक्षित समाधानों को अधिक सुलभ बनाने के हमारे निरंतर प्रयास के अनुकूल है। हमें उम्मीद है कि इन प्रस्तावों से ग्राहकों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और सभी के लिये कार खरीदने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट